भिक्षावृत्ति करने वालो को पहुंचाया गया आश्रय स्थल

रीवा: निगम आयुक्त डॉ. सौरभ सोनवणे के निर्देशानुसार साईं मंदिर एवं मनकामेश्वर मंदिर के आसपास भिक्षावृत्ति पर प्रभावी कार्रवाई की गई. इस दौरान नगर निगम तथा सामाजिक न्याय विभाग की संयुक्त टीम द्वारा लगभग 50 व्यक्तियों को भिक्षावृत्ति करते पाए जाने पर स्थल से हटाया गया. कार्रवाई के दौरान 6 व्यक्तियों को आश्रय स्थल पहुँचाया गया, जबकि शेष जो शहर के आसपास निवासरत थे, उन्हें सुरक्षित रूप से उनके घरों तक पहुँचाया गया.

सभी वृद्धजनों को शासन की पेंशन योजनाओं से जोडऩे हेतु प्रेरित किया गया. वहीं किशोरावस्था के व्यक्तियों को पथ विक्रेता स्वरोजगार योजना के अंतर्गत आत्मनिर्भर बनने पर समझाइश दी गई. साथ ही जिन लोगों द्वारा भिक्षावृत्ति को व्यवसाय के रूप में अपनाया गया था, उन्हें कड़ी समझाइश देते हुए पुनरावृत्ति पाए जाने पर दंडात्मक कार्रवाई करने की हिदायत दी.

निगम आयुक्त ने कहा कि जिन मामलों में परिवारिक कारणों से भिक्षावृत्ति की स्थिति पाई गई, वहाँ संबंधित परिवारजनों के विरुद्ध भरण-पोषण अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज करने की भी कार्रवाई की जाए. उन्होंने शहरवासियों एवं श्रद्धालुओं से अपील कि वे भिक्षावृत्ति को बढ़ावा न दें. किसी भी प्रकार की सहायता सीधे दान देने के बजाय अधिकृत आश्रय स्थलों, समाज कल्याण योजनाओं एवं पंजीकृत संस्थाओं के माध्यम से करें, ताकि जरूरतमंदों को सम्मानजनक एवं स्थायी सहायता मिल सके.

Next Post

सतनवाड़ा में भक्ति का महाकुंभ: 9 कुण्डीय श्री राम नाम महायज्ञ और भव्य रामलीला

Thu Jan 1 , 2026
शिवपुरी: सतनवाड़ा क्षेत्र की सुख-समृद्धि और आध्यात्मिक उन्नति के संकल्प के साथ ए.बी. रोड स्थित प्रसिद्ध “खेरे वाले हनुमान जी” मंदिर परिसर (आकाश भारती महाराज एवं ब्रह्मलीन भैरों दास महाराज का आश्रम) में आस्था का बड़ा समागम होने जा रहा है। ब्रह्मलीन श्री भैरों दास महाराज के आशीर्वाद और क्षेत्रवासियों […]

You May Like