चेंबर ऑफ कॉमर्स का प्रतिनिधिमंडल रविवार को दिल्ली से चीन के लिए होगा रवाना

ग्वालियर। प्लास्टिक एवं रबर उद्योग पर आधारित एशिया के सबसे बड़े और दुनिया के अग्रणी अंतर्राष्ट्रीय फेयर चाइनाप्लास-2025 का आयोजन 15 से 18 अप्रैल तक शेन्ज़ेन वर्ल्ड एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर, चीन में किया जा रहा है । इस वर्ष यह भव्य प्रदर्शनी 3.8 लाख वर्ग मीटर क्षेत्रफल में 19 विशाल प्रदर्शनी हॉलों में आयोजित होगी, जिसमें 4,500 से अधिक प्रदर्शक और 70,000 से अधिक विदेशी आगंतुकों के शामिल होने की संभावना है।

मध्यप्रदेश चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की ओर से इस आयोजन में 6 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल शामिल होगा, जो रविवार 13 अप्रैल को नई दिल्ली से चीन के लिए रवाना होगा। प्रतिनिधि मंडल में चेंबर के मानसेवी सचिव दीपक अग्रवाल, धीरज गुप्ता, पंकज खेतान, विवेक अग्रवाल, गर्वित अग्रवाल एवं श्रीमती अमिता खेतान सम्मिलित हैं । मानसेवी सचिव दीपक अग्रवाल ने बताया कि यह आयोजन वैश्विक व्यापार, तकनीकी नवाचार और “ग्रीन प्लस स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग” की दिशा में एक मील का पत्थर है। यह केवल एक ट्रेड फेयर नहीं, बल्कि सर्कुलर इकोनॉमी, डिजिटलीकरण, इनोवेटिव मटेरियल्स और हाई-एंड टेक्नोलॉजी जैसे विषयों पर आधारित एक वैश्विक मंच है ।

Next Post

सभी समाज परशुराम पालकी में भागीदारी करें-मंत्री कुशवाह

Sat Apr 12 , 2025
ग्वालियर। भगवान परशुराम के जन्मोत्सव अक्षय तृतीया 30 अप्रैल को भगवान परशुराम पालकी यात्रा निकालने के लिए सभी समाजों की बृहद बैठक एवं भगवान परशुराम पालकी यात्रा के आमंत्रण पत्र का पूजन, लोकार्पण सनातन धर्म मंदिर पर सच्चिदानंद ढोली बुआ महाराज एवं संत कृपाल सिंह महाराज के सानिध्य में प्रदेश […]

You May Like