ट्रक के पिछले हिस्से से टकराई तेज रफ्तार बोलेरो

सतना :देवी मां का दर्शन पूजन करने के लिए श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस घटना में बोलेरो सवार आधा दर्जन श्रद्धालु घायल हो गए, जिसमें से दो लोगों को गंभीर चोटें आई हैं. दुर्घटना तेज रफ्तार बोलेरो के आगे आगे जा रहे ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा जाने के कारण हुई.प्राप्त जानकारी के अनुसार रीवा निवासी पटेल परिवार शुक्रवार की सुबह बोलेरो में सवार होकर मैहर जाने के लिए लिए निकला. मैहर पहुंचकर उन्हें मां शारदा देवी का दर्शन-पूजन करना था.

बताया गया कि बोलेरो जैसे ही राष्ट्रीय राजमार्ग क्र. 30 पर अमरपाटन क्षेत्र के ककरा गांव के निकट पहुंची. वैसे ही आगे आगे जा रहे एक ट्रक के पिछले हिस्से से जा टकराई. दुर्घटना होती ही चीख पुकार मच गई. आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने मदद करते हुए श्रद्धालुओं को बोलेरो से बाहर निकाला. जिसके बाद उन्हें एंबुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए अमरपाटन स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया. जहां पर आधा दर्जन घायलों में से 4 घायलों को वहीं पर उपचार शुरु कर दिया गया. जबकि छातीलाल पटेल और संजना पटेल को गंभीर चोट आने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया.
 घिसटती चली गई बोलेरो
बताया गया कि बोलेरो तेज रफ्तार थी और अचानक ट्रक सामने दिखाई देते ही चालक ने ब्रेक लगाने के साथ ही मोडऩे का प्रयास किया. लेकिन इसके बावजूद भी बोलेरो का चालक वाला हिस्सा ट्रक के पिछले टायर पर चढ़ गया. ट्रक की बॉडी और टायर के बीच फंस जाने के कारण बोलेरो लगभग 50 मीटर तक घिसटती चली गई. घटना की जानकारी होते ही ट्रक चालक वाहन को रोक लिया. दुर्घटना के पीछे का कारण प्रथम दृष्ट्या बोलरो चालक को झपकी आने अथवा मोबाइल पर बात करना बताया जा रहा है. लेकिन यह पुलिस की विवचेना के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा.

Next Post

साई पल्लवी निभाएंगी भारत रत्न विजेता एम.एस. सुब्बुलक्ष्मी की भूमिका

Sat Feb 14 , 2026
मुंबई, (वार्ता) भारत रत्न से सम्मानित और कर्नाटक संगीत की दिग्गज हस्ती एम.एस. सुब्बुलक्ष्मी के जीवन पर आधारित फिल्म की गति अब जोर पकड़ रही है। इस फिल्म में साई पल्लवी के महान गायिका की भूमिका निभाने की पूरी संभावना बन रही है। प्रसिद्ध फिल्म निर्माता गौतम तिन्नानुरी इस फिल्म […]

You May Like