भोपाल: राजधानी में 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर होने वाले मुख्य समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए पुलिस बल द्वारा लगातार रिहर्सल की जा रही है।
जवानों ने परेड अभ्यास के साथ शहीद पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि देने की तैयारी की। पुलिस अधिकारी आयोजन स्थल पर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं ताकि समारोह गरिमामय और सुचारू रूप से संपन्न हो सके।
