नीमच में सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, 1.936 किलो अवैध अफीम जब्त

नीमच। मध्य प्रदेश के नीमच जिले में नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे सतत अभियान के तहत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (ष्टक्चहृ) की मध्य प्रदेश यूनिट को बड़ी सफलता हाथ लगी है। 2 अप्रैल 2026 को सीबीएन की निवारक टीम ने मनासा पिपलिया मंडी मार्ग पर लोढ़किया रूपावास के पास, तहसील मनासा में कार्रवाई करते हुए 1.936 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद की है। इस दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जबकि उसके दो साथी मौके से फरार होने में सफल रहे।

जानकारी के अनुसार, सीबीएन को विशिष्ट गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि मनासा क्षेत्र का एक तस्कर अपने साथियों के साथ 2 से 2.5 किलोग्राम अफीम की डिलीवरी करने वाला है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए नीमच स्थित अधिकारियों ने एक विशेष टीम का गठन किया और 2 अप्रैल की दोपहर को टीम को मौके पर रवाना किया गया।टीम ने मनासा पिपलिया मंडी मार्ग पर संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखते हुए घेराबंदी की। कुछ समय बाद संदिग्ध व्यक्ति और वाहन की पहचान की गई। नियमानुसार सीबीएन अधिकारियों ने वाहन को रुकवाया और तलाशी की कार्रवाई शुरू की।कार्रवाई के दौरान स्थिति अचानक बदल गई, जब वाहन में सवार दो व्यक्ति मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। हालांकि, टीम की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के चलते एक आरोपी को खेतों के रास्ते भागते समय पीछा कर पकड़ लिया गया।गिरफ्तार आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास से एक प्लास्टिक थैली में रखी गई अवैध अफीम बरामद हुई, जिसे कपड़े के बैग के अंदर छिपाकर रखा गया था। जब्त की गई अफीम का कुल वजन 1.936 किलोग्राम पाया गया।सीबीएन अधिकारियों ने मौके पर ही आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करते हुए बरामद मादक पदार्थ को जब्त कर लिया और आरोपी को नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंसेस अधिनियम, 1985 के तहत गिरफ्तार कर लिया।इस पूरे मामले में फरार दो आरोपियों की तलाश जारी है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है। सीबीएन अधिकारियों का मानना है कि यह मामला एक बड़े तस्करी नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है।

सीबीएन, मध्य प्रदेश यूनिट ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में नशे के कारोबार को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत इस तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Next Post

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के सिंगोली आगमन को लेकर अपर कलेक्टर पहुंचे सिंगोली

Sat Apr 4 , 2026
सिंगोली। दिगंबर जैन समाज द्वारा 2 से 7 अप्रैल तक पंचकल्याणक महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। पंचकल्याणक महोत्सव समिति ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मिलकर उन्हें पंचकल्याणक महोत्सव में आने का निमंत्रण दिया था। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सहर्ष स्वीकार करते हुए आयोजकों को सिंगोली आने […]

You May Like