लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के सिंगोली आगमन को लेकर अपर कलेक्टर पहुंचे सिंगोली

सिंगोली। दिगंबर जैन समाज द्वारा 2 से 7 अप्रैल तक पंचकल्याणक महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

पंचकल्याणक महोत्सव समिति ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मिलकर उन्हें पंचकल्याणक महोत्सव में आने का निमंत्रण दिया था। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सहर्ष स्वीकार करते हुए आयोजकों को सिंगोली आने की स्वीकृति प्रदान की थी।

बताया जा रहा है कि 7 अप्रैल को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का सिंगोली आना लगभग तय है। लोकसभा अध्यक्ष के सिंगोली आने के कार्यक्रम की सूचना मिलने पर शनिवार को अपर कलेक्टर बी एस कनेश सिंगोली पहुंचे और कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्थाओ का निरीक्षण किया।

इस दौरान आयोजकों द्वारा बुलवाए गए हेलीकॉप्टर को उड़ाने को लेकर श्री कनेश ने कंपनी मैनेजर को आवश्यक निर्देश दिए तथा सुरक्षा मानकों का पूर्ण रूप से ध्यान रखने की हिदायत दी।

इस दौरान प्रभारी एसडीएम पराग जैन, प्रभारी तहसीलदार बालकृष्ण मकवाना, प्रभारी राजस्व निरीक्षक बालकिशन धाकड़ एवं पटवारीगण उपस्थित थे।

Next Post

घरेलू गैस के दुरुपयोग पर सिलेंडर जब्त

Sat Apr 4 , 2026
सीहोर। कलेक्टर बालागुरू के. के निर्देशानुसार जिले में एलपीजी गैस की सुचारू आपूर्ति बनाए रखने और घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग एवं अनियमितताओं को रोकने के लिए खाद्य विभाग के अमले द्वारा होटल व रेस्टोरेंट की जांच की जा रही है. इस दौरान घरेलू गैस का दुरुपयोग पाए जाने […]

You May Like