
दमोह: गैसाबाद के कृष्ण कुंज नगर के पास एक बोरी में संदिग्ध वस्तु होने व बदबू आने की सूचना डायल-112 पर मिली.सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सौरभ शर्मा, प्रा.आर. अरविंद तिवारी, आर. सोनू कुर्मी व पुलिस स्टाफ तथा पायलट देवकरण दाहिया तत्काल मौके पर पहुंचे.जांच में पाया गया कि बोरियों में मुर्गे पैक थे, जिनसे बदबू आ रही थी.स्थिति स्पष्ट होने पर पुलिस ने राहत की सांस ली और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की.
