निगम ने दो खतरनाक मकान पर की रिमूवल कार्रवाई

इंदौर: नगर निगम ने आज शहर में दो खतरनाक मकानों को गिराया. खतरनाक मकान गिराने के पीछे उद्देश्य यह था कि आम आदमी की सुरक्षा और दुर्घटना से बचाव करना है.आयुक्त शिवम वर्मा के निर्देश पर नगर निगम रिमूवल दल ने जनसुरक्षा को ध्यान में रखते हुए खतरनाक एवं जर्जर भवनों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कारवाई शुरू कर दी है. इसके तहत आज दो अलग अलग स्थानों के पुराने जर्जर मकान तोड़ने की कारवाई की गई.

निगम रिमूवल अमले ने सबसे पहले हेमंत चिंतामण पाठक का भवन – 136, देवी अहिल्या मार्ग, जेल रोड़ के कई वर्षों से अत्यंत जर्जर भवन को गिराया. जेल रोड मार्ग पर आम जनता की आवाजाही बहुत रहती है, इसलिए उक्त खरतनक मकान को हटाया गया. इसके बाद राधेश्याम साहू का भवन नंबर 55, इमली बाजार झोन क्रमांक 03 खतरनाक स्थिति में था ।निगम रिमूवल अमले ने उक्त इमली बाजार केडी मेडल को हटाने के करवाई की गई. कार्रवाई के दौरान अपर आयुक्त रोहित सिसोनिया, भवन अधिकारी अश्विनी जनवदे ,सहायक रिमूवल अधिकारी बबलू कल्याणे सहित निगम की तकनीकी एवं रिमूवल टीम मौके पर उपस्थित थी.

Next Post

डाक विभाग द्वारा शीघ्र राखी भेजने के लिए विशेष लेटर बॉक्स

Wed Jul 30 , 2025
इंदौर: डाक विभाग द्वारा रक्षा-बंधन के त्यौहार के उपलक्ष्य में इंदौर जी.पी.ओ. परिसर में भाईयों को उनकी बहनों द्वारा प्रेषित राखियों के शीघ्र प्रेषण हेतु विभिन्न शहरो हेतु पृथक-पृथक लैटर बॉक्स का शुभारम्भ पोस्टमास्टर जनरल, इंदौर परिक्षेत्र प्रीति अग्रवाल द्वारा किया गया.श्रीमती अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा कि सोशल […]

You May Like