सतना:नाबालिग लड़की को बहला फुसला कर ले जाने वाले युवक ने उसके साथ शादी कर ली। पुलिस के पास जब लड़की के परिजनों ने रिपोर्ट लिखाई तो पुलिस ने किशोरी को तलाशते हुए उसे अगवा करने वाले को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाही के बाद शनिवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया है।पुलिस के अनुसार, 4 जुलाई को लड़की के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी नाबालिग बेटी को कोई बहला कर ले गया है।
विवेचना के दौरान पुलिस ने संदेही सोनू उर्फ सुनील विश्वकर्मा पिता हरिनारायण विश्वकर्मा निवासी मुबारकपुर थाना आनंदपुर जिला विदिशा की पता तलाश करते हुए नायता मुंडला देवगड़रिया रोड इंदौर से बालिका को तलाश लिया। बालिका ने पूछताछ में बताया कि सोनू ने उसे फोन कर रेल्वे स्टेशन बुलाया फिर वहां से ट्रेन से विदिशा ले गया।
विदिशा से इंदौर ले जाकर शादी कर लिया और किराए का कामरा लेकर पत्नी बनाकर रख लिया था। बालिका के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी सोनू उर्फ सुनील विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर कार्रवाही की है। इस कार्रवाही में एएसआई दशरथ सिंह, प्रधान आरक्षक कमलेश सेन, आरक्षक क्षमा ताम्रकार की अहम भूमिका रही।
