महिला विश्वकप: ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका मैच बारिश के कारण रद्द

कोलंबो, 04 अक्टूबर (वार्ता) ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका की टीमों के बीच महिला एकदिवसीय विश्वकप का शनिवार को होने वाला पांचवां मुकाबला लगातार हो रही बारिश के कारण रद्द कर दिया गया है।

बारिश के कारण बिना एक भी गेंद फेंके मैच रद्द होने के कारण ऑस्ट्रेलिया महिला टीम और श्रीलंका महिला टीम के बीच एक-एक अंक बांट दिया गया। लीग मैचों के लिए कोई रिजर्व डे नहीं है, इसलिए अंक बांटे गये। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया दो मैचों में एक जीत और एक रद्द मैच के साथ तीन अंक लेकर तालिका में शीर्ष पर है। वहीं श्रीलंका का दो मैच में एक हार और एक रद्द के साथ एक अंक है और वह तालिका में पांचवें नंबर पर है।

Next Post

तीन अलग-अलग कप्तान रखना बहुत मुश्किल है : अगरकर

Sat Oct 4 , 2025
मुंबई, 04 अक्टूबर (वार्ता) शुभमन गिल के कुछ महीने पहले टेस्ट कप्तान नियुक्त किए जाने के बाद, उनके अब वनडे टीम की कप्तानी संभालने के साथ ही भारतीय क्रिकेट में एक नए युग की शुरुआत हो रही है। भारतीय चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर के अनुसार, उन्हें 50 ओवरों […]

You May Like

मनोरंजन