सीहोर. 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह पुलिस लाइन ग्राउंड पर आयोजित किया जाएगा. स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान कार्यक्रम एवं व्यवस्था के दायित्वों का निर्वहन करने के लिए अपर कलेक्टर वृंदावन सिंह ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाते हुए उन्हें विभिन्न दिशा- निर्देश दिए.
अपर कलेक्टर श्री सिंह द्वारा जारी आदेश अनुसार एसडीएम तन्मय वर्मा स्वतंत्रता दिवस समारोह की समस्त व्यवस्थाओं के प्रभारी होंगे. इसके अलावा तहसीलदार भारत नायक एवं तहसीलदार अमित सिंह कार्यक्रम स्थल ध्वजारोहण, कानून व्यवस्था के प्रभारी होंगे. इसी प्रकार समारोह के दौरान व्यवस्थाओं के लिए तहसीलदार अविनाश सोमानिया, उप पंजीयन सहकारी संधीर कैथवास, जिला खनिज अधिकारी धमेन्द्र चौहान, उपसंचालक कृषि अशोक उपाध्याय, उप संचालक जनसंपर्क देवेन्द्र ओगारे, अधीक्षक भू-अभिलेख विजय सिंह सारठिया, जिला कोषालय अधिकारी श्रीमती नेहा सिंधाई, सहायक संचालक सुश्री दिव्या राय, श्रम पदाधिकारी एसएन सांगुल्ले, जिला योजना अधिकारी संजय लक्केवार, डिप्टी कलेक्टर सुधीर कुशवाहा, प्रबंधक जिला व्यापार के उद्योग केन्द्र अनुराग वर्मा, प्राचार्य आवासीय खेलकूद को संस्थान आलोक शर्मा, जिला रोजगार अधिकारी श्याम कुमार धुर्बे, सहायक संचालक मत्स्योद्योग जगदीश सिलेटे, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुधीर डेहरिया कार्यक्रम स्थल पर मय एंबुलेंस एवं चिकित्सा दल के साथ उपस्थित रहेंगे.
