छतरपुर। 220 केवी उपकेंद्र सटई रोड पर अति आवश्यक बस बार मरम्मत कार्य के चलते कल शहर की बिजली सप्लाई दो घंटे बंद रही। विद्युत विभाग के अनुसार शहर के सभी 11 केवी फीडर बंद रखे गए।
मेंटेनेंस कार्य के दौरान शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की थी कि वे बिजली से जुड़े जरूरी काम पहले ही निपटा लें। विभाग के अनुसार मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी गई।
