
शाजापुर। शहरी हाईवे पर एक सडक़ हादसे में बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. गुरूवार को ज्योति नगर निवासी साजिद खान अपनी बाइक से अस्पताल की ओर जा रहे थे. तभी कॅालेज के सामने एक तीन पहिया ऑटो रिक्शा ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी.
इस हादसे में साजिद के पैर में गंभीर चोट आई है. घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायल साजिद खान को शाजापुर जिला अस्पताल पहुंचाया. वहां उनका उपचार जारी है. अस्पताल पुलिस चौकी पर पदस्थ प्रधान आरक्षक पदम सिंह ने बताया कि हादसे के बाद आटो चालक वाहन छोडक़र मौके से फरार हो गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है. घायल साजिद खान के बयान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
