ग्वालियर: लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक 32 33 ई 1 द्वारा सेवा संकल्प सप्ताह के अंतर्गत 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उक्त जानकारी लायंस क्लब के सर्विस वीक सचिव प्रवीण गुप्ता सेवा संकल्प सर्विस वीक के पीआरओ डॉ रजनीश नीखरा एवं ज्योति अग्रवाल ने देते हुए बताया कि 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक अलग-अलग सेवा गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 2 अक्टूबर को विश्व शांति रैली, 3 अक्टूबर को दिव्यांग सहायता कार्य, 4 अक्टूबर को मधुमेह स्वास्थ्य शिविर, 5 अक्टूबर को पीस पोस्टर कार्यक्रम, 6 अक्टूबर को पशु पक्षी सेवा, अन्नपूर्णा सेवा, 7 अक्टूबर को ग्वालियर किले पर नगर निगम के सहयोग से स्वच्छता अभियान तथा 8 अक्टूबर को कैंसर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे वहीं 10 अक्टूबर को सेवा सप्ताह के दौरान किए गए उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए अवार्ड सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न क्लबों को उनके सेवा कार्यों के लिए सम्मानित एवं पुरस्कृत किया जाएगा। इस अवसर पर सर्विस वीक अध्यक्ष लायन नरेंद्र सिंघल सहित क्लब के मेंबर उपस्थित थे।
