
सीधी। सांसद सीधी डॉ. राजेश मिश्रा ने सीधी संसदीय क्षेत्र अंतर्गत चुरहट विधानसभा के रामपुर नैकिन स्थित महाविद्यालय में आयोजित एक राष्ट्र-एक चुनाव कार्यक्रम में सम्मिलित होकर उपस्थित छात्रों से संवाद किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद सीधी डॉ राजेश मिश्रा ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में एक देश, एक चुनाव एक ऐतिहासिक कदम है। इससे न केवल लोकतंत्र सशक्त होगा, बल्कि संसाधनों की बचत, नीति निर्माण में स्थायित्व और सुशासन को भी नई गति मिलेगी। सांसद डॉ.राजेश मिश्रा ने आगे कहा कि यह केवल एक राजनीतिक विचार नहीं, बल्कि राष्ट्रहित में नए भारत की आवश्यकता है। आइए, हम सभी मिलकर जनभागीदारी के माध्यम से इस अभियान को जन-आंदोलन का रूप दें और लोकतंत्र को सशक्त बनाएं।कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष देवकुमार सिंह , मण्डल अध्यक्ष गजेंद्र सिंह , रजनीश शुक्ला , वरिष्ठ नेता डॉ. देवेंद्र त्रिपाठी व आनंद बिहारी मिश्रा एवं महाविद्यालय के शिक्षक, छात्र, व पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
