
भिंड। प्रसिद्ध कथा वाचक देवी चित्रलेखा डॉक्टर हनुमान के दर्शन के लिए दंदरौआ धाम पहुंची। उन्होंने डॉक्टर हनुमान के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने महंत रामदास महाराज से मुलाकात करते हुए आशीर्वाद लिया। महंत रामदास महाराज ने देवी चित्रलेखा को शाल एवं श्रीफल भेंट कर आशीर्वाद दिया। देवी चित्रलेखा ने कहा कि डॉ. हनुमान जी महाराज के बारे में बहुत ख्याति सुनी थी लेकिन आज दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि महाराज जी की भी बहुत ख्याति सुनी थी। महाराज जी बहुत ही सरल संत हैं। महंत श्री रामदास जी महाराज ने चर्चा में देवी चित्रलेखा से कहा कि दंदरौआ धाम में डॉ.हनुमान जी महाराज सखी रूप में विराजमान है यहां पर श्रद्धालुओं को दर्शन करने मात्र से ही असाध्य रोगों में लाभ मिलता है। इस मौके पर मेहगांव भूमिया सरकार महंत हरीओमदास महाराज, रामवरन पुजारी, जलज त्रिपाठी, राजेंद्र शास्त्री, रामकुमार बौहरे, नरसी दद्दा मौजूद रहे।
