
सिवनी। एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर सीधे दलसागर तालाब में जा घुसा। गनीमत रही कि तालाब में पानी कम था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। कार चालक घायल हुआ है, और उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा आज सुबह उस वक्त हुआ जब एक स्कॉर्पियो वाहन तेज गति से दलसागर तालाब के किनारे से गुजर रहा था। बताया जा रहा है चालक तेज रफ्तार से वाहन को मोड़ कर खड़ा करना चाह रहा था। जिस जगह यह हादसा हुआ उस जगह पर जाली नही लगी है। उसी जगह पर वाहन अनियंत्रित होकर सीधे तालाब में जा घुसा। वाहन रायपुर निवासी व्यक्ति चला रहा था। हादसे के तुरंत बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने रेस्क्यू कर वाहन चालक को बाहर निकाला। घायल चालक को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। बता दे अगर तालाब में पानी ज्यादा होता, तो हादसा और भी गंभीर हो सकता था। फिलहाल वाहन को तालाब से बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है। और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
