BJP राष्ट्रीय परिषद के 44 सदस्यों के कल सबेरे घोषित होंगे चुनाव परिणाम

भोपाल। भाजपा संगठन चुनाव के राज्य निर्वाचन अधिकारी विवेक नारायण शेजवलकर ने बताया कि निर्धारित अध्यक्ष के पद के लिए नामांकन पत्र भरे जाने की समय सीमा में केवल हेमंत खंडेलवाल का ही नामांकन जमा हुआ, जिससे मतदान की आवश्यकता नहीं रही। नामांकन की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। जबकि परिणाम की घोषणा कल 2 जुलाई, बुधवार को प्रातः 11 बजे की जाएगी। इसी दिन राष्ट्रीय परिषद के 44 सदस्यों के चुनाव परिणाम भी घोषित किए जाएंगे।

खंडेलवाल के प्रस्तावक के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता व जनप्रतिनिधियों ने समर्थन व्यक्त किया। इनमें सांसद व वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया, वीरेन्द्र कुमार, सावित्री ठाकुर, उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, राजेन्द्र शुक्ल, मंत्री राकेश सिंह, प्रहलाद पटेल और कैलाश विजयवर्गीय शामिल हैं।

Next Post

आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चियों की मौत

Tue Jul 1 , 2025
पिपरिया। पिपरिया के नजदीक ग्राम जमारा में आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चियों की मौत हो गई। मंगलवारा थाना उपनिरीक्षक मालिक सिंह बट्टी ने बताया कि ऊटियाकिशोर ग्राम के नजदीक जमारा ग्राम की जमीन के अंतर्गत राधेश्याम गूजर के खेत में ग्राम के मजदूरों द्वारा धान लगाई जा रही थी […]

You May Like

Play sound