युवा उद्यमियों के समर्पण से भारत वैश्विक ड्रोन केंद्र बनेगा: कमलेश पासवान

युवा उद्यमियों के समर्पण से भारत वैश्विक ड्रोन केंद्र बनेगा: कमलेश पासवान

नयी दिल्ली 14 जून (वार्ता) केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने कहा है कि युवा उद्यमियों के समर्पण

के माध्यम से भारत को वैश्विक ड्रोन केंद्र बनाया जा सकता है।

श्री पासवान शनिवार को चेन्नई में गरुड़ एयरोस्पेस की नयी कृषि-ड्रोन स्वदेशीकरण सुविधा का उद्घाटन कर ड्रोन तकनीक में भारत को आत्मनिर्भर बनाने के दूरदर्शी प्रयासों के लिए गरुड़ एयरोस्पेस और इसके संस्थापक और सीईओ अग्निश्वर जयप्रकाश की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि भारत को वैश्विक ड्रोन केंद्र बनाने के प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के सपने को अग्निश्वर जैसे युवा उद्यमियों और गरुड़ एयरोस्पेस जैसी नवोन्मेषी कंपनियों के समर्पण के माध्यम से वास्तव में साकार किया जा सकता है।

उन्होंने स्वदेशीकरण फैक्ट्री में स्थानीय पुर्जा निर्माताओं को एक छत के नीचे एकजुट करने के लिए भारत ड्रोन एसोसिएशन की भी सराहना की। यह एक अत्याधुनिक सुविधा केंद्र है, जो अगले दो वर्षों में एक लाख से अधिक ड्रोन बनाने में सक्षम है।

गरुड़ एयरोस्पेस के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी अग्निश्वर जयप्रकाश ने कहा, “ प्रधानमंत्री ने 2022 में हमें 2026 तक एक लाख भारत में निर्मित ड्रोन बनाने का विजन दिया था। हम अब तक 4,000 ड्रोन बना चुके हैं और हमें विश्वास है कि हम अगले दो वर्षों में यह लक्ष्य प्राप्‍त कर लेंगे।”

Next Post

संयुक्त स्नातक परेड में 254 फ्लाइट कैडेट भारतीय वायुसेना में शामिल

Sat Jun 14 , 2025
हैदराबाद, 14 जून (वार्ता) हैदराबाद के पास डुंडीगल स्थित वायु सेना अकादमी (एएफए) में शनिवार को संयुक्त स्नातक परेड (सीजीपी) आयोजित की गई, जिसमें भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के 254 फ्लाइट कैडेटों के प्रशिक्षण का सफल समापन संपन्न हो गया। इस परेड में फ्लाइंग और ग्राउंड ड्यूटी शाखाओं के पुरुष […]

You May Like