आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चियों की मौत

पिपरिया। पिपरिया के नजदीक ग्राम जमारा में आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चियों की मौत हो गई।

मंगलवारा थाना उपनिरीक्षक मालिक सिंह बट्टी ने बताया कि ऊटियाकिशोर ग्राम के नजदीक जमारा ग्राम की जमीन के अंतर्गत राधेश्याम गूजर के खेत में ग्राम के मजदूरों द्वारा धान लगाई जा रही थी इसी दौरान शाम को लगभग 4 बजे आकाशीय बिजली गिर जाने से ऊटियाकिशोर निवासी गंगा पिता मालगुजार अहिरवार उम्र 17 वर्ष निवासी ऊटियाकिशोर, रामसखी पिता प्रेम अहिरवार उम्र 17 वर्ष निवासी मेहरा गांव बरेली की मृत्यु हो गई। दोनो बच्चियों को परिवार वाले व ग्रामीण घायल अवस्था में शासकीय अस्पताल लाये जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित किया। गंगा के पिता मालगुजार अहिरवार ने बताया कि मेरी बहन की लड़की रामसखी मेहरा गांव से आई थी। मेरी पत्नी व अन्य परिजन धान लगाने का काम कर रहे थे शाम लगभग 4.00 बजे आकाशीय बिजली गिरी जिससे मेरी पुत्री गंगा व मेरी बहन की लडकी रामसखी घायल हुई जिन्हे हम सभी शासकीय अस्पताल लाये डॉक्टरो ने दोनों को मृत घोषित किया।

Next Post

प्रधान जिला न्यायाधीश तथा कलेक्टर ने बाल सम्प्रेक्षण गृह का किया निरीक्षण

Tue Jul 1 , 2025
रीवा। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राकेश मोहन प्रधान तथा कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने बाल सम्प्रेक्षण गृह का औचक निरीक्षण किया तथा व्यवस्थायें दुरूस्त रखने के निर्देश दिये. निरीक्षण के दौरान सुरक्षा तथा साफ-सफाई की व्यवस्था पुख्ता रखने के निर्देश अधीक्षक को दिये गये. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश […]

You May Like