
उज्जैन। मंगलनाथ ब्रिज से मंगलवार रात शिप्रा नदी में छलांग लगाने वाले युवक की गुरुवार सुबह लाश मिल गई। बुधवार को उसकी तलाश में सर्चिंग अभियान चलाया गया था लेकिन कुछ पता नहीं चला था। पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम करा कर मामले की जांच शुरू की गई है। जीवाजीगंज थाना क्षेत्र के मंगलनाथ मंदिर के पास ब्रिज से एक युवक ने क्षिप्रा नदी में कूद गया था। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची थी ब्रिज पर उसकी बाइक खड़ी मिली थी। जिसके नंबर से परिजनों को सूचना दी गई थी इस दौरान सामने आया था की बाइक अंकित पिता ग्यारसीलाल 25 साल निवासी इंद्रालय कॉलोनी आगर रोड की है।
मंगलवार रात को अंधेरा अधिक होने पर तलाशी अभियान शुरू नहीं किया गया लेकिन बुधवार सुबह होमगार्ड की टीम द्वारा नदी में कूदने वाले युवक की तलाश शुरू की गई दिनभर तलाशी अभियान जारी रहा लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया था। गुरुवार सुबह तलाशी अभियान दोबारा शुरू किया जाता उससे पहले युवक की लाश पानी के ऊपर आ गई। पुलिस ने शव को बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया और परिजनों से पहचान कराई। परिजनों ने अंकित के रूप में पहचान करते हुए बताया कि मिस्त्री का काम करता था। लेकिन परिजन यह स्पष्ट नहीं कर पाए कि उसने नदी में कूद कर आत्महत्या क्यों की है पुलिस ने पोस्टमार्टम करा कर मामले की जांच शुरू की है।
