कपड़े डालते समय करंट लगने से बालिका की मौत

छतरपुर। जिले के गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बारी में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां घर पर कपड़े डालते समय एक बालिका को करंट लग गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, ग्राम बारी निवासी स्मृति रैकवार घर में कपड़े डाल रही थी, तभी अचानक उसे तेज करंट लगा। परिजन तुरंत उसे उपचार के लिए छतरपुर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

यह घटना शनिवार 4 अप्रैल को दोपहर करीब 12:30 बजे की बताई जा रही है। हादसे के बाद परिजनों में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Next Post

भोपाल-बीना मेमू में यात्रियों को मिली राहत: बढ़े कोच, घटी भीड़ 

Sat Apr 4 , 2026
भोपाल। लंबे समय से भीड़ और अव्यवस्था के बीच सफर कर रहे लोगों को अब कुछ सुकून मिला है। दरअसल, भोपाल-बीना मेमू ट्रेन एक बार फिर 12 कोच के साथ संचालित होने लगी है, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। पिछले करीब सात महीनों से यह ट्रेन केवल आठ […]

You May Like