पानी टंकियों पर सफाई की तिथि होगी अंकित, टंकी पर ड्यूटी कर्मचारी का नाम और नंबर भी लिखा होगा

ब्यावरा। हाल ही में इंदौर के भागरीथपुरा में दूषित पानी पीने के कारण कुछ लोगों की जान तक चले जाने की घटना ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है. इस हादसे के बाद इस बात को लेकर भी आमजन चिंतित है, वहीं स्थनीय नगर पालिका ने भी सतर्कता बरतते हुए पेयजल सप्लाई को लेकर व्यापक कदम उठाए है. नपा द्वारा पानी की टंकियों की व्यापक सफाई कार्य शुरु करते हुए अब इनकी देखरेख पर ध्यान देते हुए निर्णय लिया है कि टंकी की सफाई वाली दिनांक, ड्यूटी कर्मचारी का नाम एवं मोबाईल नंबर अंकित किए जाएंगे.

गौरतलब है कि इंदौर की घटना की तरह ही नगर सहित जिले के अधिकांश जगहों पर पेयजल को लेकर इसी तरह के हालात रहे है. नगर में जहां पेयजल पाइप लाइनों में गंदा पानी पहुंचने के मामले सामने आये वहीं सार्वजनिक पानी की टंकियों के भी सफाई व्यवस्था को लेकर आमजन चिंतित नजर आये.

सार्वजनिक टंकियों की बढ़ेगी देखरेख नगर पालिका द्वारा सार्वजनिक टंकियों की समय पर उचित सफाई हो इस हेतु सफाई करने वाली दिनांक एवं आगामी सफाई कब होगी वह दिनांक तथा ड्यूटी कर्मचारी का नाम मोबाईल नंबर टंकी पर अंकित किया जाएगा. ताकि पेयजल जैसे गंभीर मामले में पारदर्शिता बनी रही. नपा द्वारा शहीद कॉलोनी में विद्युत विभाग कार्यालय के समीप टंकी की सफाई कार्य कराया है.

टंकियों के आसपास स्वच्छ वातावरण हो नपा द्वारा टंकियों को लेकर एक अच्छा निर्णय लिया है, बावजूद इसके अधिकतर स्थानों पर टंकियों के आसपास काफी गंदगी, कीचड़ मचा हुआ देखा जा सकता है, जबकि टंकियों के आसपास बेहतर सफाई होकर स्वच्छ वातावरण होना चाहिए ताकि पानी भरकर ले जाने वालों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो.

 

Next Post

डेमियन मार्टिन की सेहत में हुआ चमत्कारी सुधार, कोमा से बाहर आए

Mon Jan 5 , 2026
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेमियन मार्टिन की हालत में चमत्कारी सुधार हुआ है, वे कोमा से बाहर आकर बात करने में सक्षम हो गए हैं। यह जानकारी एडम गिलक्रिस्ट ने दी है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी एवं 2003 विश्व विजेता टीम के सदस्य डेमियन मार्टिन की हालत में तेजी से सुधार […]

You May Like