अलीराजपुर, 14 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के अलीराजपुर जिले में आबकारी टीम ने लगभग 4 लाख 40 हजार रुपये मूल्य की 175 पेटी अवैध मदिरा जप्त की है।
आबकारी सूत्रों ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना पर आबकारी टीम ने कल जिले के ग्राम बखतगढ़ के एक सूने मकान की तलाशी ली। मकान की तलाशी लेने पर 175 पेटी अवैध मदिरा मिली, जिसे जप्त कर लिया गया। जप्त मदिरा का अनुमानित बाजार मूल्य 4 लाख 40 हजार रुपए है। इस मामले में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
Next Post
जगदीप धनखड़ भोपाल पहुंचे, मोहन यादव ने की अगवानी
Fri Feb 14 , 2025
भोपाल, 14 फरवरी (वार्ता) उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज शाम विशेष विमान से मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल पहुंचे, जहां राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उनकी अगवानी की। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार राज्यपाल श्री पटेल और मुख्यमंत्री डॉ यादव ने यहां राजकीय विमानतल पर उप राष्ट्रपति श्री […]

