आरोग्य सेवा का विस्तार: प्रदेश में मेडिकल और आयुष शिक्षा को नई दिशा दे रही सरकार- सीएम डॉ यादव

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में आयोजित आरोग्य सेवा संकल्प सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर मजबूती से आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को डॉक्टर बनाकर उन्हें सम्मान दिलाने के लिए आपके साथ खड़ी है।मुख्यमंत्री ने समाज की भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि केवल सरकार नहीं, बल्कि समाज के लोगों को भी आगे बढ़ने की आवश्यकता है, तभी लोकतंत्र और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं सशक्त होंगी।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि मोदी जी सच्ची और अच्छी बातों के साथ व्यवस्थाओं में सुधार के लिए जाने जाते हैं और उन्होंने विश्व स्तर पर भारत का मान-सम्मान बढ़ाया है।डॉ. यादव ने बताया कि वर्ष 2002-03 तक मध्यप्रदेश में केवल 5 मेडिकल कॉलेज थे, जबकि आज प्रदेश में 19 शासकीय और 14 निजी मेडिकल कॉलेज संचालित हो रहे हैं। उन्होंने घोषणा की कि इसी माह बैतूल और धार में नए मेडिकल कॉलेजों का भूमिपूजन किया जाएगा। साथ ही, सरकार एक वर्ष में 8 नए आयुर्वेदिक कॉलेज भी खोल रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि बीमार व्यक्ति को 20-25 किलोमीटर के दायरे में इलाज से जुड़ी कोई न कोई औषधीय वनस्पति उपलब्ध हो। उन्होंने लोकतंत्र को जीवंत बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारा लोकतंत्र मजबूत है और सभी को निरोग बनाने के लिए सरकार और समाज को मिलकर निरंतर प्रयास करते रहना होगा।उन्होंने आह्वान किया कि लोकतंत्र को और मजबूत करने तथा समाज को आगे बढ़ाने के लिए सभी को सरकार की व्यवस्थाओं के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना होगा।

Next Post

ग्रामीणों की शिकायत पर 35 टन अवैध कोयला जब्त, हड़कंप

Thu Dec 18 , 2025
सिंगरौली: जिले में अवैध खनन और कोयले के गैर कानूनी भंडारण के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देशानुसार तथा खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में खनिज विभाग की टीम ने ग्रामीणों की शिकायत पर त्वरित जांच कर अवैध रूप […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।