डब्ल्यू.एस.ई.सी. हाई स्कूल में अलंकरण समारोह

जबलपुर: पश्चिम मध्य रेल महिला कल्याण संगठन, जबलपुर मंडल द्वारा संचालित डब्ल्यू.एस.ई.सी. हाई स्कूल में शनिवार को गरिमामय वातावरण में अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती पूनम खत्री तलरेजा ने की। इस अवसर पर डॉ. प्रीति दीक्षित, स्कूल प्रभारी मरियम खान, दर्शिता श्रीवास्तव, प्राचार्या आशा अवस्थी सहित संगठन के पदाधिकारी एवं विद्यालय परिवार उपस्थित रहे। दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ, जबकि छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और सर्वधर्म प्रार्थना प्रस्तुत कर समारोह को विशेष बना दिया। महिला कल्याण संगठन के पदाधिकारियों का सैपलिंग भेंट कर सम्मान भी किया गया।
दिलाई गई शपथ
समारोह के मुख्य आकर्षण के रूप में विद्यालय की नव-निर्वाचित छात्र कैबिनेट के सदस्यों को बैज पहनाकर उनके दायित्व सौंपे गए तथा उन्हें कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्व निभाने की शपथ दिलाई गई। अपने संबोधन में श्रीमती पूनम खत्री तलरेजा ने विद्यार्थियों को नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और सेवा भावना के महत्व से अवगत कराते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के अंत में उप प्राचार्या कीर्ति पुंज ने आभार व्यक्त किया तथा राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार अलंकरण समारोह का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, जिम्मेदारी, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का विकास करना है।

Next Post

संसद परिसर में विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक, सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Mon Jul 27 , 2026
नयी दिल्ली 27 जुलाई (वार्ता) विपक्षी दलों के नेताओं की संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले सोमवार को राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे के चेंबर में बैठक हुई जिसमें सरकार को घेरने की रणनीति पर विचार किया गया। बैठक में श्री खरगे के अलावा लोकसभा में विपक्ष […]

You May Like