सीएम हेल्प लाईन में लंबित शिकायतों का अधिकारी शीघ्र करें निराकरण : गौरव

सिंगरौली:संकल्प से समाधान अभियान के तहत शासन की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं से पात्र हितग्राहियों को चिन्हित कर उन्हें योजनाओं के लाभ से लाभान्वित करायें तथा सीएम हेल्प लाईन में दर्ज शिकायतों का विभागीय अधिकारी तत्परता से निराकरण कर पालन प्रतिवेदन दें।उक्त आशय के निर्देश कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समय सीमा बैठक के दौरान कलेक्टर गौरव बैनल के द्वारा विभागीय अधिकारियों को दिया गया।

कलेक्टर ने सीएम हेल्प लाईन के शिकायतो में लापरवाही बरतने एवं समय सीमा बैठक में अनुपस्थित रहने पर कार्यपालन यंत्री पीएचई को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही यह भी निर्देशित किया कि सकंल्प से समाधान अभियान में भारत सरकार एवं राज्य शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं को लाभ से वंचित हुयें पात्र हितग्राहियों को विभागीय लक्ष्य के अनुसार शत-प्रतिशत लाभान्वित कराएं। वही अग्रणी बैक के एलडीएम को निर्देशित किया कि जो भी हितग्राही मूलक योजनाओं के प्रकरण बैको में लंबित हैं, उन्हे शीघ्र निराकृत कराकर हितग्राहियों को लाभान्वित करायें।
वही टीएल के लिए निर्धारित किए गए आवेदनों के निराकरण की प्रगति समीक्षा करते हुये निर्देशित किया कि प्राथमिकता के आधार पर टीएल में चिन्हित किए गए आवेदनों का शत-प्रतिशत निराकरण करें। साथ ही सीएम हाउस, प्रभारी मंत्री कार्यालय एवं जन सुनवाई में प्राप्त आवेदन पत्र का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करने के निर्देशित किया। बैठक में कलेक्टर ने सीएम हेल्प लाईन में लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुये निर्देशित किया कि कुछ विभागो के द्वारा शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बरती जा रही है, जिसके कारण जिले की रैकिंग प्रभावित हो रही है। उन्होंने विभगीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने विभागो में लंबित शिकायतो का संतुष्टि पूर्वक निराकरण कर पालन प्रतिवेदन दे। बैठक के दौरान जिला अधिकारी मौजूद रहे।

Next Post

पोद्दार हाउस में विद्या की साजिश का शिकार हुई वाणी, अभिरा की गैरमौजूदगी में घर छोड़कर भागने को हुई मजबूर, 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आया नया मोड़

Tue Jan 20 , 2026
मुंबई | लोकप्रिय टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में इन दिनों हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। पोद्दार हाउस में वाणी की मौजूदगी से परेशान विद्या ने अब उसे घर से निकालने के लिए गुप्त साजिश रची है। जब अभिरा घर पर नहीं थी, तब विद्या ने […]

You May Like