बरसाती नाले में बहा चरवाहा, तलाश जारी

सतना: सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत भूमकहर गांव में बुधवार को एक 55 वर्षीय चरवाहा बरसाती नाले में बह गया। तेज बारिश के कारण नाला उफान पर था। चरवाहे की तलाश में एसडीआरएफ और होमगार्ड की टीम द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, चरवाहा रमैना 55 वर्ष बुधवार को अपने मवेशी चराने गए थे। उन्हें बरसाती नाला पार करना था, जिसमें बारिश का पानी तेज बहाव के साथ आ रहा था।

नाला पार करते समय रमैना अचानक पानी के तेज बहाव की चपेट में आ गये और बहने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने यह घटना देखी और तुरंत पुलिस व प्रशासन को सूचित किया। एसडीईआरएफ और होमगार्ड की टीमें नाले के अंदर और आसपास के क्षेत्रों में लगातार तलाशी अभियान चला रही हैं। हालांकि, नाला सकरा होने और पानी का बहाव तेज होने के कारण बचाव कार्य में काफी मुश्किलें आ रही हैं।

नदी में मिलता है नाला

ग्रामीणों ने बताया कि यह बरसाती नाला लगभग 10 किलोमीटर आगे जाकर सतना नदी में मिल जाता है। इसी कारण बचाव दल नाले से लेकर सतना नदी तक के संभावित क्षेत्रों में भी तलाश कर रहा है। अंधेरा होने के कारण तलाशी अभियान में और अधिक बाधाएं आ रही हैं। पुलिस और प्रशासन की निगरानी में बचाव कार्य किया जा रहा है।

Next Post

महापौर ने की सीवर लाइन कार्य की समीक्षा

Thu Aug 20 , 2026
सतना:नगर निगम कार्यालय स्थित महापौर कक्ष में बुधवार को महापौर योगेश ताम्रकार की अध्यक्षता में सीवर लाइन कार्य की प्रगति को लेकर महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीवर लाइन कार्य की वर्तमान प्रगति, तकनीकी विषयों, कार्य में आ रही चुनौतियों एवं आवश्यकताओं पर संबंधित अधिकारियों एवं संविदाकारों […]

You May Like