सऊदी अरब ने किंगडम में ड्रोन और मिसाइलों को नष्ट किया

रियाद, 05 मार्च (वार्ता) सऊदी अरब की हवाई सुरक्षा प्रणाली ने शुक्रवार की सुबह किंगडम में अलग-अलग जगहों को निशाना बना रहे चार मिसाइलों और पांच ड्रोन को नष्ट कर दिया।

रक्षा मंत्रालय ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा ” अल-खर्ज में प्रिंस सुल्तान हवाई अड्डे की ओर तीन बैलिस्टिक मिसाइलें दागी गईं। एक ड्रोन को पूर्वी प्रांत में और दूसरे को अल-खर्ज में मार गिराया गया।”

मंत्रालय ने बाद में सुबह में घोषणा की कि अल-खर्ज में एक क्रूज मिसाइल को रोका गया, जिसके बाद पूर्वी रियाद इलाके में तीन और ड्रोन मार गिराए गए। ये हमले सऊदी सेना द्वारा अल-खर्ज पर निशाना साधी गई तीन क्रूज मिसाइलों को बेअसर करने और पूर्वी प्रांत में रास तनुरा रिफाइनरी पर एक ड्रोन हमले को नाकाम करने के कुछ घंटों बाद हुए। अल-खर्ज, राजधानी रियाद से लगभग 80 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में स्थित है, जो एक मुख्य औद्योगिक केंद्र है।

सऊदी अरब की रक्षा प्रणाली ने 3 मार्च को रियाद और अल-खर्ज के पास आठ ड्रोन को रोकने का दावा किया। उसी दिन ड्रोन ने रियाद में अमेरिकी दूतावास पर हमला किया, जिससे थोड़ी आग लग गई और मामूली ढ़ांचागत नुकसान हुआ। सऊदी अरब में ईरान के राजदूत अलीरेजा इनायती ने गुरुवार को एक बयान में इस घटना में ईरान का हाथ होने से इनकार किया।

यह कार्रवाई 28 फरवरी को इजरायल और अमेरिका द्वारा ईरान पर बड़े पैमाने पर किए गए हमले के बाद हुई है, जिसके बाद ईरान ने क्षेत्रीय लक्ष्य पर जवाबी हमले किए हैं।यह संघर्ष अब सऊदी अरब की सीमाओं से आगे फैल गई है। सभी खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) सदस्य देशों ने हमलों की रिपोर्ट की है, जिसमें खाड़ी क्षेत्र में ईरानी हमलों में कम से कम नौ लोग मारे गए हैं।

 

 

 

Next Post

अलगाववादी कुर्द समूहों ने ईरान में प्रवेश किया तो सारे ठिकाने तबाह कर दिये जाएंगे : ईरान

Fri Mar 6 , 2026
तेहरान, 06 मार्च (वार्ता) ईरान के एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी ने इराक के कुर्द अलगाववादी समूह को चेतावनी दी है कि अगर वे ईरान में प्रवेश करने का प्रयास करेंगे तो कुर्दिस्तान में उनकी सभी सुविधाओं को निशाना बनाया जाएगा। रक्षा परिषद में ईरानी सर्वोच्च नेता के प्रतिनिधि अली अकबर […]

You May Like