इंदौर:नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में सजा काट रहा आसाराम पिछले एक माह से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहा है. इसी कारण गुजरात हाईकोर्ट ने उसकी अंतरिम जमानत की अवधि 21 अगस्त तक बढ़ा दी है.आसाराम इन दिनों इंदौर के डॉक्टरों की निगरानी में है. 1 से 3 अगस्त तक वह विशेष जुपिटर हॉस्पिटल में भर्ती रहा, जहां हार्ट संबंधी तकलीफ के चलते उसे आईसीयू में इलाजरत रहा.
इसके बाद 6 अगस्त को अस्पताल से छुट्टी मिली. अस्पताल में हुई जांचों में उसके हार्ट में परेशानी की पुष्टि हुई थी. ट्रोपोनिन का अधिक स्तर दिल के दौरे की आशंका का संकेत देता है. आसाराम का इलाज कर रहे डॉ. अशोक ठाकुर ने उसे आराम करने की सलाह दी है. हालांकि, अस्पताल प्रबंधन ने उसकी सेहत को लेकर आधिकारिक जानकारी देने से इनकार कर दिया. डॉक्टर का कहना है कि मरीज की सहमति के बिना कोई भी चिकित्सीय विवरण साझा नहीं किया जा सकता.
