इरेडा को सरकार के साथ वार्षिक करार पूरा करने पर फिर ‘उत्कृष्ट’ रेटिंग

नयी दिल्ली, 08 जनवरी (वार्ता) केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रम इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी लिमिटेड (इरेडा) ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के साथ किये गये वार्षिक समझौते के कार्यान्वयन में पुन: उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए 96.42 प्रतिशत अंक के साथ ‘उत्कृष्ट’ रेटिंग हासिल की है ।

इरेडा की शुक्रवार को जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि यह लगातार पांचवां साल है जब उसे ‘उत्कृष्ट’ रेटिंग मिली है और यह संगठन की परिचालन दक्षता, वित्तीय अनुशासन और मजबूत संचान व्यवस्था पर लगातार ध्यान का परिणाम है।

इरेडा के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक प्रदीप कुमार दास ने कहा, “लगातार पांचवें साल ‘उत्कृष्ट’ रेटिंग मिलना इरेडा के लिए बहुत गर्व की बात है। यह पहचान हमारे कर्मचारियों के समर्पण, हमारे हितधारकों के भरोसे और भारत सरकार के लगातार मार्गदर्शन और समर्थन का सबूत है। हम देश के स्वच्छ ऊर्जा पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने और देश के हरित ऊर्जा की तरफ प्रगति को तेज करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

Next Post

ईरान युद्ध नहीं चाहता, लेकिन इसके लिए तैयार है : अराक़ची

Thu Jan 8 , 2026
बेरूत, 08 दिसंबर (वार्ता) ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराक़ची ने गुरुवार को कहा कि उनका देश इज़रायल के साथ युद्ध नहीं चाहता, लेकिन अगर ऐसा होता है तो वह इसके लिये तैयार है। श्री अराक़ची ने लेबनान पहुंचने पर पत्रकारों से कहा, “हम युद्ध नहीं चाहते, लेकिन हम युद्ध […]

You May Like