मोबाइल हैक कर क्रेडिट कार्ड और यूपीआई से उड़ाए ढाई लाख

इंदौर: मोबाइल हैक होने के बाद क्रेडिट कार्ड से रकम ट्रांसफर करने और मोबाइल बैंकिंग के जरिए यूपीआई से पैसे निकालने के दो मामले सामने आए हैं. महू और किशनगंज थाना क्षेत्रों में हुई इन वारदातों में जालसाजों ने दो लोगों से करीब ढाई लाख रुपए ठग लिए. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
महू थाना क्षेत्र के गुजरखेड़ा, देवपुरी कॉलोनी निवासी सोहेल शेख का मोबाइल फोन अचानक बंद हो गया था. कुछ समय बाद फोन दोबारा चालू हुआ तो उन्हें क्रेडिट कार्ड से रकम ट्रांसफर होने की जानकारी मिली. जांच करने पर पता चला कि जालसाजों ने क्रेडिट कार्ड से 1 लाख 95 हजार 522 रुपए निकाल लिए हैं.

दूसरी वारदात किशनगंज थाना क्षेत्र में हुई. यहां कृष्णकांत चतुर्वेदी के यूपीआई खाते को निशाना बनाकर अज्ञात जालसाज ने चार अलग अलग लेन देन किए. इन ट्रांजेक्शन के जरिए कुल 54 हजार 999 रुपए निकाल लिए गए. दोनों मामलों में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है. जांच में संदिग्ध मोबाइल नंबर और बैंक खातों की जानकारी जुटाई जा रही है. पुलिस साइबर सेल की मदद से यह पता लगा रही है कि रकम किन खातों में गई और वारदात के पीछे कौन लोग शामिल हैं.

Next Post

न्यू मार्केट में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

Tue Sep 1 , 2026
भोपाल: न्यू मार्केट में नगर निगम द्वारा की जा रही सीलिंग कार्रवाई के विरोध में व्यापारियों का आक्रोश देखने को मिला। मंगलवार दोपहर विभिन्न व्यापारी संगठनों ने टॉप एन टाउन के सामने एकत्र होकर नारेबाजी की और कार्रवाई के खिलाफ प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने नगर निगम की सीलिंग कार्रवाई को […]

You May Like

मनोरंजन