बस से उतरने के दौरान ट्रक ने महिला को कुचला, मौत

मुलताई। नेशनल हाईवे बैतूल रोड पर ग्राम ससुंद्रा के पास शनिवार दोपहर 12 बजे बस से उतरते समय एक महिला को ट्रक ने कुचल दिया, जिससे महिला कि मौत हो गई।58 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई।बताया जाता है गया बाई सकरे पति अजाबराव (58 वर्ष) साकरे अपने रिश्तेदारों के यहां गमी में शामिल होने जा रही थीं। जो ससुंद्रा के पास बस से उतरी थीं, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने गया बाई को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भी जबरदस्त थी की मौके पर ही गया बाई की मौत हो गई।सूचना मिलने पर साईंखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया और ट्रक को जब्त कर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Next Post

पुलिस ने अवैध गैस रिफलिंग के अड्डे पर मारा छापा, कार में रिफलिंग की जा रही थी घरेलू गैस 

Sat Oct 11 , 2025
भोपाल।टीला पुलिस ने अवैध गैस रिफलिंग के अड्डे पर शनिवार को छापेमार कार्रवाई की. पुलिस की रेड के दौरान एक घरेलू गैस सिलेण्डर सहित होण्डा कार, रिफलिंग उपकरण बरामद किए गए. बरामद उपकरणों की कीमती करीब 85 हजार रूपये आंकी गई है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को […]

You May Like