मोडिफाइड साइलेंसर वालों पर अब होगी ज्यादा सख्ती, फोटो से भी कटेगा चालान

इंदौर:यातायात नियम तोड़कर मौके से निकल जाना अब वाहन चालकों को भारी पड़ सकता है. चौराहों पर तैनात यातायात पुलिसकर्मी नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की फोटो क्लिक कर रहे हैं, जिसके आधार पर बाद में भी चालान किया जाएगा. वहीं तेज आवाज वाले मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर चलने वाली बुलेट समेत अन्य वाहनों पर भी कार्रवाई शुरू कर दी गई है.मंगलवार को पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं यातायात) राजेश कुमार त्रिपाठी ने शहर के प्रमुख चौराहों का निरीक्षण कर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया. घंटाघर चौराहे पर उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर सख्ती से कार्रवाई के निर्देश दिए.

जिसमें यातायात पुलिस की नजर खासतौर पर रॉन्ग साइड वाहन चलाने, रेड लाइट जंप करने, वाहन चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल करने और लेफ्ट टर्न बाधित करने वालों पर विशेष तौर पर रखी जाए, साथ ही वाहनों में निर्धारित मानकों से अलग साइलेंसर लगाने वालों की भी जांच की जा रही है. पुलिस उपायुक्त ने बताया कि फोटो और ड्रोन के जरिए निगरानी से ऐसे वाहन चालकों पर भी कार्रवाई संभव होगी, जो पुलिसकर्मी को देखकर मौके से निकल जाते हैं. यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से निर्धारित साइलेंसर का इस्तेमाल करने के साथ रेड लाइट, लेफ्ट टर्न और रॉन्ग साइड के नियमों का पालन करने की अपील की जा रही है.

फोटो और ड्रोन से निगरानी
चौराहों पर पुलिसकर्मी यातायात व्यवस्था संभालने के साथ नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की फोटो भी ले रहे हैं. फोटो में वाहन का नंबर स्पष्ट होने पर संबंधित वाहन के खिलाफ चालानी कार्रवाई की जाएगी. इसके अलावा प्रमुख चौराहों पर ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है.

Next Post

बायपास पर 12.72 ग्राम एमडी के साथ धार का युवक गिरफ्तार

Wed Sep 2 , 2026
इंदौर: लसूड़िया पुलिस ने धार निवासी एक युवक को एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस द्वारा एनआरआई कॉलोनी रोड, अरंडिया बायपास पर की जा रही संदिग्धों की तलाशी के दौरान पकड़े गए इस युवक के पास से 12.72 ग्राम एमडी बरामद हुई. इसकी कीमत करीब 30 हजार रुपए […]

You May Like