अब फेफड़ों के मरीजो के लिए पी एफ टी (PFT) और एफ ओ टी (FOT) सुविधा शुरू

सागर. मध्य प्रदेश के सागर जिला मुख्यालय पर स्थित बुन्देलखण्ड मेडीकल कॉलेज मे स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक नया अध्याय जुड़ गया है। अब संभाग के मरीजों को फेफड़ों से जुड़ी जटिल बीमारियों की जांच के लिए निजी सेंटरों या बड़े शहरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। बीएमसी के फिजियोलॉजी एवं रेस्पिरेटरी विभाग के संयुक्त तत्वाधान में पल्मोनरी फंक्शन टेस्ट (PFT) और फेफड़ों की विशेष जांच (FOT) सुविधा का विधिवत शुभारंभ किया गया।

इस अत्याधुनिक सुविधा का लोकार्पण अधिष्ठाता डॉ. पी. एस. ठाकुर एवं अधीक्षक डॉ. राजेश जैन द्वारा किया गया।अधिष्ठाता डॉ. ठाकुर ने बताया कि जनहित को ध्यान में रखते हुए यह सुविधा प्रतिदिन (सोमवार से शनिवार) सुबह 09:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक ओपीडी कक्ष क्रमांक 12 में उपलब्ध रहेगी। मीडिया प्रभारी डॉ सौरभ जैन ने बताया कि अस्थमा एवं सांस फूलने की समस्या

COPD (क्रोनिक ऑब्स्ट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज) पल्मोनरी फाइब्रोसिस (फेफड़ों का कड़ा होना) श्वसन संबंधी अन्य गंभीर संक्रमण जैसी बीमारियों की जांच में सुविधा मिलेगी। यह पहल न केवल मरीजों के लिए वरदान है, बल्कि बीएमसी के पी.जी. छात्रों (PG Students) के लिए भी शैक्षणिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। आधुनिक मशीनों की उपलब्धता से छात्रों को क्लीनिकल अनुभव मिलेगा और श्वसन रोगों से संबंधित रिसर्च कार्यों में सागर मेडिकल कॉलेज को नई ऊंचाइयां मिलेंगी। इस अवसर पर फिजियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. रविकांत अरजरिया, पल्मोनरी विभागाध्यक्ष डॉ. तल्हा साद सहित डॉ. अमरदीप राय, डॉ. अंजु झा, डॉ. रीमा गोस्वामी, डॉ. रमेश पाण्डेय, डॉ. सर्वेश जैन, डॉ सत्येंद्र उइके , डॉ. आशीष जैन, डॉ सत्येंद्र मिश्रा , डॉ प्रियांशु और दोनों विभागों के वरिष्ठ चिकित्सक, पी.जी. छात्र एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Next Post

अटरा सरकार के समीप दो ट्रक आपस में भिड़े, घने कोहरे ने ली सड़क हादसे की शक्ल

Tue Jan 6 , 2026
छतरपुर।छतरपुर के गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र के अटरा सरकार के समीप मंगलवार सुबह घने कोहरे के चलते बड़ा सड़क हादसा हो गया। सुबह करीब 9 बजे कम दृश्यता के कारण दो ट्रक आपस में टकरा गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।   टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक ट्रक अनियंत्रित […]

You May Like