शहर में तीन लोगों ने फांसी लगाकर जान दी


इंदौर: शहर के तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एक पेंटर सहित तीन लोगों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इनमें दो बच्चों की मां भी शामिल है। तीनों मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है.लसूड़िया के बापू गांधी नगर में रहने वाले 50 वर्षीय माखनलाल पिता बलदेव का पत्नी से विवाद हुआ था. माखनलाल पेंटर था और शराब पीने का आदी बताया है, विवाद के बाद उसने घर में फांसी लगा ली.

बाणगंगा के बाबू पराग भट्टा इलाके में 29 वर्षीय हेमलता उर्फ अनामिका पति आकाश ने फांसी लगा ली, परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह घटना से कुछ देर पहले परिवार के साथ बैठकर बातचीत कर रही थी. चाय पीने के बाद 14 माह की बेटी को दूध पिलाने के लिए कमरे में गई, जहां वह फंदे पर लटकी मिली. परिजन उसे एमवाय अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, उसके एक बेटा भी है. वहीं, परदेशीपुरा के कुलकर्णी का भट्टा क्षेत्र में 29 वर्षीय कार्तिक पिता बबलू ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी. तीनों के शव पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेजे हैं. पुलिस परिजनों के बयान लेकर आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है.

Next Post

अमेरिका द्वारा विदेशी कर्मचारियों की स्थायी भर्ती पर रोक का कोई असर नहीं: टीसीएस

Fri Oct 9 , 2026
मुंबई, 09 अक्टूबर (वार्ता) देश की सबसे बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिका द्वारा विदेशी कर्मचारियों की स्थायी भर्ती पर रोक का उस पर कोई असर नहीं होगा। अमेरिका ने गुरुवार को आठ कंपनियों के लिए स्थायी श्रमिक प्रमाणन (पीईआरएम) कार्यक्रम समाप्त […]

You May Like