
डिंडौरी। जिले के शहपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत जबलपुर मार्ग में
कोहनी देवरी के पास आज अपरान्ह लगभग 3:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार ट्राला ने सामने से आ रही मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। जानकारी अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए और तीनों सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। चौथे की शहपुरा अस्पताल ले जाते वक़्त रास्ते में मौत हो गई, मृतकों की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। मरने वालो में एक पुरुष, दो महिला सहित एक बच्ची शामिल है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। ट्राला चालक मौके से फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश जारी है।
