मुंबई, 16 फरवरी (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया सोमवार को 7.50 पैसे कमजोर हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 90.74 रुपये का बोला गया। पिछले कारोबारी दिवस पर भारतीय मुद्रा 5.50 पैसे की गिरावट के साथ 90.6650 रुपये प्रति डॉलर पर रही थी। रुपया आज 3.50 पैसे की तेजी के साथ 90.63 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। यह आज सीमित दायरे में रहा। यह ऊपर 90.6150 रुपये प्रति डॉलर तक मजबूत हुआ लेकिन बाद में 90.74 रुपये प्रति डॉलर तक टूटकर उसी स्तर पर बंद हुआ। विदेशी संस्थागत निवेशकों के भारतीय पूंजी बाजार से पैसा निकालने और दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर में रही मजबूती से रुपये पर दबाव रहा।
Next Post
सोने का आयात जनवरी में 349 प्रतिशत बढ़ा
Mon Feb 16 , 2026
नयी दिल्ली, 16 फरवरी (वार्ता) भारत ने जनवरी 2026 में 1,207.06 करोड़ डॉलर का सोना आयात किया जो पिछले साल जनवरी की तुलना में 349 प्रतिशत अधिक है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, जनवरी में चांदी का आयात 127 प्रतिशत की वृद्धि के साथ […]

You May Like
-
11 months ago
महालक्ष्मी मंदिर में पांच दिन तक मनेगा दीपावली महोत्सव
-
9 months ago
महापौर द्वारा सौंदर्यीकरण कार्य का मौका मुआयना
-
4 months ago
राशिफल-पंचांग : 23 अप्रैल 2026
-
2 months ago
पटवारियों के 411 पद मंजूर, 267 की पदस्थापना
