मुक्तिधाम के समीप की भूमि पार्क विकसित करने डीपीआर तैयार करें: सविता

सिंगरौली। नगर निगम आयुक्त सविता प्रधान ने आज दिन बुधवार को काचन नदी तट एवं हिर्रवाह मुक्तिधाम के समीप चल रहे सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्यों की गुणवत्ता एवं समय सीमा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

आयुक्त ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों से कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए कहा कि नदी तट क्षेत्र का सुव्यवस्थित एवं सौंदर्यपूर्ण विकास शहर की पहचान को सुदृढ़ करेगा तथा नागरिकों को स्वच्छ एवं आकर्षक वातावरण उपलब्ध कराएगा। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने हिर्रवाह मुक्तिधाम के समीप उपलब्ध भूमि का अवलोकन कर वहाँ एक सार्वजनिक पार्क विकसित किए जाने की संभावनाओं पर भी चर्चा की। उन्होंने ननि के तकनीकी अमले को उक्त स्थल पर पार्क निर्माण के लिए विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि भविष्य में नागरिकों को हरित क्षेत्र एवं मनोरंजन की समुचित सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। आयुक्त ने सभी कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुरूप शीघ्र पूर्ण करने के निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान कार्यपालन यंत्री संतोष पांडेय एवं उप यंत्री बिपिन तिवारी मौजूद रहे।

Next Post

जनसुनवाई: पारिवारिक विवाद से लेकर फाइनेंशियल फ्रॉड तक पहुंचे 74 मामले, अधिकारियों को मिली डेडलाइन

Tue Mar 31 , 2026
इंदौर. हर मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में नागरिकों ने आपसी विवाद, पैसों के लेनदेन, फ्रॉड, प्लाट-जमीन की धोखाधड़ी और महिला अपराध से जुड़ी समस्याएं लेकर पहुंचकर पुलिस से तुरंत समाधान की उम्मीद जताई. पुलिस कमिश्नर संतोष ने व्यक्तिगत रूप से प्रत्येक आवेदक से संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से […]

You May Like

मनोरंजन