
इंदौर. हर मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में नागरिकों ने आपसी विवाद, पैसों के लेनदेन, फ्रॉड, प्लाट-जमीन की धोखाधड़ी और महिला अपराध से जुड़ी समस्याएं लेकर पहुंचकर पुलिस से तुरंत समाधान की उम्मीद जताई. पुलिस कमिश्नर संतोष ने व्यक्तिगत रूप से प्रत्येक आवेदक से संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए.
मंगलवार 31 मार्च को पलासिया स्थित कमिश्नर कार्यालय के सभागार में हुई जनसुनवाई में 74 शिकायत आवेदन दर्ज किए. इनमें पारिवारिक और घरेलू विवाद, आपसी झगड़े, पैसों के लेनदेन, फाइनेंशियल फ्रॉड, सुनवाई न होने, प्लाट और जमीन की धोखाधड़ी, महिला अपराध और अन्य पुलिस से संबंधित समस्याओं का समावेश था. पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने प्रत्येक आवेदक से व्यक्तिगत रूप से संवाद कर उनके मुद्दों को समझा और तत्काल निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया. उन्होंने नागरिकों को भरोसा दिलाया कि इंदौर पुलिस उनकी सुरक्षा और हितों के संरक्षण के लिए हमेशा तत्पर है. इस दौरान अति पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) अमित सिंह और शहर के सभी ज़ोन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे. उन्होंने पुलिस कमिश्नर के निर्देशानुसार आवेदनकर्ताओं की समस्याओं को विस्तारपूर्वक सुना और तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की.
