नए नेतृत्व को निखारने की कवायद: कल से शुरू होगा BJP में तीन दिवसीय मैराथन बैठकों का दौर

भोपाल: मप्र भाजपा में संगठनात्मक सक्रियता अब नए मोड़ पर आ गई है। प्रदेश में नए प्रदेश अध्यक्ष की ताजपोशी के बाद पार्टी तीन दिवसीय अहम बैठकों के दौर में प्रवेश कर रही है। 29 से 31 जुलाई तक भोपाल और दिल्ली में होने वाली बैठकों में न सिर्फ विधानसभा के मानसून सत्र की तैयारी होगी, बल्कि विपक्ष के तेज हो रहे हमलों की धार को कैसे कुंद किया जाए इससे निपटने के साथ ही संगठन की रणनीति तैयार की जाएगी। इन बैठकों को भाजपा की भविष्य की दिशा तय करने वाले अहम पड़ाव के रूप में देखा जा रहा है। 29 से 31 जुलाई तक तीन दिन तक अहम बैठकें हैं। बैठकों का आयोजन कर रही है।

पहले दिन 29 जुलाई को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में भाजपा विधायक दल की बैठक आयोजित होगी। इस बैठक में आगामी विधानसभा के मानसून सत्र की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। साथ ही, विपक्ष के तीखे हमलों और आरोपों का जवाब देने के लिए पार्टी की रणनीति तैयार की जाएगी। सत्र के दौरान किन मुद्दों को प्रमुखता दी जाए, इस पर भी विचार होगा।दूसरे दिन 30 जुलाई को प्रदेश संगठन महामंत्री सहित सभी ज़िला अध्यक्षों और प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक होगी। यह बैठक पार्टी के हाल ही में चलाए गए जनसंपर्क अभियानों, सार्वजनिक कार्यक्रमों और संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के लिए बुलाई गई है।

जिला अध्यक्षों से उनके क्षेत्र में संगठन की स्थिति और भविष्य की योजनाओं का ब्यौरा मांगा जाएगा। यह बैठक नए अध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन की कार्यप्रणाली को मजबूती देने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।तीसरे दिन 31 जुलाई को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दिल्ली में भाजपा संसदीय दल की बैठक में भाग लेंगे। इसमें मध्यप्रदेश से संबंधित लोकसभा और राज्यसभा के मुद्दों पर सांसदों से चर्चा की जाएगी और राज्यहित से जुड़े विषयों को केंद्र में प्रमुखता दिलाने की रणनीति बनाई जाएगी। इन बैठकों को भाजपा की आगामी रणनीतिक दिशा तय करने और नए नेतृत्व को मजबूत आधार देने के रूप में देखा जा रहा है

Next Post

सड़क-बिजली की समस्या को लेकर कांग्रेस ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

Mon Jul 28 , 2025
सीधी। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी ने जिले में व्याप्त विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर आंदोलनात्मक रुख अपनाया। सड़क, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा व्यवस्था की बदहाली और किसानों को खाद-उर्वरक की भारी किल्लत जैसे मुद्दों को उठाते हुए कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन […]

You May Like