सड़क-बिजली की समस्या को लेकर कांग्रेस ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

सीधी। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी ने जिले में व्याप्त विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर आंदोलनात्मक रुख अपनाया। सड़क, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा व्यवस्था की बदहाली और किसानों को खाद-उर्वरक की भारी किल्लत जैसे मुद्दों को उठाते हुए कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में इन समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की गई है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सरकार की उदासीनता से आमजन खासे परेशान हैं और यदि समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ तो आगे आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Next Post

भोलेनाथ का महाभण्डारा, महाप्रसादी वितरण कल

Mon Jul 28 , 2025
रायसेन। श्री नर्मदेश्वर महादेव व पार्थिव शिवलिंगों निर्माण के साथ ही कार्यक्रम का समापन कल मंगलवार 29 जुलाई को किया जाएगा ।इस पावन अवसर पर भोलेनाथ का महा भंडारा महा प्रसादी वितरण सुबह 11बजे से शुरू होगा ।कार्यक्रम शगुन मैरिज गार्डन मुखर्जी नगर में आयोजित होगा। आयोजन समिति के दिनेश […]

You May Like