
रायसेन। श्री नर्मदेश्वर महादेव व पार्थिव शिवलिंगों निर्माण के साथ ही कार्यक्रम का समापन कल मंगलवार 29 जुलाई को किया जाएगा ।इस पावन अवसर पर भोलेनाथ का महा भंडारा महा प्रसादी वितरण सुबह 11बजे से शुरू होगा ।कार्यक्रम शगुन मैरिज गार्डन मुखर्जी नगर में आयोजित होगा। आयोजन समिति के दिनेश अग्रवाल डॉ एसी अग्रवाल, पवन खत्री वैभव अग्रवाल, शिक्षक भंवर मौर्य आदि ने धर्म प्रेम जनता से इस धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होकर धर्म लाभ उठाने का अनुरोध किया है। मालूम हो की अमरनाथ सेवा समिति रायसेन यह आयोजन पिछले कई सालों से निरंतर कर रही है। सावन माह में शगुन मैरिज गार्डन में सामूहिक पार्थिव शिवलिंग निर्माण नित्य आरती पूजन की जाती है।
