मदन महल थाने में घुसा कोबरा, मचा हडक़ंप

जबलपुर। मदन महल थाने में उस वक्त हडक़ंप मच गया परिसर में शिव मंदिर के पास पांच फीट लंबा कोबरा बैठा हुआ था। सूचना पर पहुंचे सर्प विशेषज्ञ ने सांप को पकड़ लिया जिसके बाद सभी राहत की सांस ली।

जानकारी के अनुसार मदन महल थाना परिसर में स्थित शिव मंदिर की सीढ़ी के पास सांयकाल 7 बजे एक काला सर्प फन फैलाए फुफकार रहा था। जिसे देखकर वहां उपस्थित पुलिस कर्मियों में हडक़ंप मच गया आरक्षक मुन्ना लाल चौधरी की सूचना पर पहुंचे सर्प विशेषज्ञ गजेन्द्र दुबे ने रैस्क्यू करते हुए सांप को पकडक़र जंगल में छोड़ दिया। पकड़ा गया सांप कोबरा प्रजाति का नाग है। उमस के कारण बेचैन हो कर ठंडे स्थान पर छिप गया था। कोबरा बेहद गुस्सैल और घातक जहरीला होता है।

Next Post

चुनाव आयोग अब डैमेज कंट्रोल की कर रहा है हताश कोशिश : कांग्रेस

Sun Sep 27 , 2026
नयी दिल्ली, 27 सितंबर (वार्ता) कांग्रेस ने चुनाव आयोग के प्रेस नोट को डैमेज कंट्रोल की हताश कोशिश बताते हुए कहा है कि इसमें सच्चाई छिपाने का प्रयास किया गया है लेकिन मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर प्रस्तावित उपाय इस बात की स्वीकृति हैं कि पूरी […]

You May Like