
केसला/इटारसी। आज सुबह नेशनल हाईवे पर एक कंटेनर और ट्रैक्टर की आमने सामने टक्कर में दोनों वाहनों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गये। उनको उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
हादसा उस वक्त हुआ जब कंटेनर क्रमांक TN 34 W 6388 केसला से इटारसी की ओर जा रहा था, और सामने से आ रहा ट्रैक्टर मीना वेयरहाउस में मूंग तुलाई के लिए जा रहा था। हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। ट्रैक्टर और कंटेनर को जेसीबी मशीन की मदद से अलग किया।
दोनों चालकों को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें 108 एंबुलेंस द्वारा तत्काल इटारसी अस्पताल रेफर किया गया। मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटना तेज रफ्तार और वाहन नियंत्रण खोने के कारण हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को नियंत्रित करते हुए मामले की जांच प्रारंभ की। कंटेनर और ट्रैक्टर दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
