
रायसेन। जिले में पांच रोज पहले यानी 7 से 10 जून के आस-पास मानसून दस्तक दे सकता है।गुरुवार को नवतपों का पांचवां दिन रहा।सूरज ने अपनी तीखी नजरें धरती पर दिखाते हुए चिलचिलाती आग बरसाई।जिससे लोग तेज गर्मी से बेहाल हो गए।
पारे में चार डिग्री उछाल
जिले में दोपहर बाद से ही आसमान पर छाए बादलों के कारण बारिश का मौसम बन रहा है, कभी भी बूंदाबांदी शुरु हो सकती है। आसमान में बादल छाए होने के कारण लोप्रेशर जोन बन रहा है।, जिससे उमस बेहाल कर रही है। दिन के पारे में भी चार 4 डिग्री की वृद्धि हुई है, जिससे गर्मी का असर तेज हो गया है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएस तोमर ने बताया कि आगे तीन दिन मौसम बारिश का रहेगा। रोज 10 से 14 मिलीमीटर तक बारिश होने के आसार हैं। इसके बाद बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश नहीं होगी। इस दौरान हवा की गति 17 किलोमीटर प्रति घंटे तक रिकॉर्ड की जाएगी। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएस तोमर ने बताया कि मई के महीने में ही सबसे ज्यादा गर्मी रहती है।
पिछले 10 साल का ट्रेंड देखें तो मई में शहर का पारा 43 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है।, इस बार 43.0 डिग्री तक भी रेकॉर्ड किया गया है।जिले में लगातार 15 से 16 दिन तक बारिश हुई है। गुरुवार को दिनभर भीषण गर्मी और उमस से लोग परेशान हुए हैं। आगे भी अभी मौसम ऐसा ही रहेगा। डॉ. तोमर के अनुसार इस बार मई महीने में तापमान पिछले सालों की अपेक्षा कम रहा है।लेकिन निरंतर मौसम बादल युक्त होने से उमस के लोग बेहाल हैं, आगे भी अभी गर्मी का मौसम रहेगा।
वैसे तो रायसेन जिले के लिए मानसूून को लेकर अच्छी खबर है। इस बार मानसून समय से करीब 5 दिन पहले आ रहा है। हर साल जिले में मानसून 15 जून के बाद आता है।लेकिन इस बार 7 से 10 जून के बीच दस्तक हो सकती है। जिले में पिछले साल मानसून 22 जून को आया था। मानसून के जल्द आने की संभावना और बीते दो सप्ताह से निरंतर हल्की बारिश होने को लेकर किसान की खरीफ की बोवनी के लिए खेत तैयार करने में जुट गए हैं।
