सीहोर। हिंदू उत्सव समिति का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया.नवनियुक्त हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष जितेंद्र राठौर और पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ साधु संतों महात्माओं की विशेष उपस्थिति में सनातन विधि से हिंदू समाज के सभी त्योहार मनाने और सनातन संस्कृति की रक्षा करने की शपथ ग्रहण की. शपथ ग्रहण समारोह में हिउस के पूर्व अध्यक्ष आशीष गुप्ता,सतीश राठौर, शंकर सम्राट का सम्मान किया गया. कार्यक्रम में संत हरिराम दास महाराज, पंडित पृथ्वी बल्लभ दुबे, पूर्व विधायक रमेश सक्सेना, जसपाल सिंह अरोरा, सन्नी महाजन, सुनील कुमार शर्मा, मोहन चौरसिया, पवन व्यास, रमेश आहूजा, गणेश शर्मा जुगल किशोर पटेल, पवन विश्वकर्मा, कमलेश कुशवाहा, कमलेश राठौर गब्बर यादव आदि मौजूद रहे.
सनातन धर्म की परंपराओं और संस्कृति की करेंगे रक्षा
