चंकी पांडे की पत्नी भावना पांडे ने अभिनेता की ‘कंजूस’ इमेज पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने बताया कि चंकी परिवार के लिए महंगी चीजें खरीदने में कभी नहीं कतराते।
हिंदी सिनेमा में अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग और ‘आखरी पास्ता’ जैसे यादगार किरदारों से दर्शकों को गुदगुदाने वाले चंकी पांडे अक्सर अपनी कंजूसी के चुटकुलों को लेकर चर्चा में रहते हैं। इंडस्ट्री में उनके दोस्तों और सहकर्मियों ने उनकी ‘कंजूस’ वाली छवि को इतना हवा दिया है कि प्रशंसकों को भी यही सच लगता है। हालांकि, चंकी की पत्नी भावना पांडे ने अब इन दावों की असलियत बताई है और अभिनेता के उस पक्ष को दुनिया के सामने रखा है, जिससे हर कोई अनजान है।
चंकी और भावना पिछले 27 वर्षों से एक खुशहाल शादीशुदा जिंदगी बिता रहे हैं। भावना ने हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान अभिनेता के ‘सॉफ्ट साइड’ और उनकी दरियादिली पर खुलकर बात की। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो शख्स पर्दे पर या दोस्तों के बीच पैसे बचाने की बात करता है, वह असल जिंदगी में अपने परिवार की खुशियों के लिए दिल खोलकर खर्च करता है।
