
भोपाल।टीला पुलिस ने अवैध गैस रिफलिंग के अड्डे पर शनिवार को छापेमार कार्रवाई की. पुलिस की रेड के दौरान एक घरेलू गैस सिलेण्डर सहित होण्डा कार, रिफलिंग उपकरण बरामद किए गए. बरामद उपकरणों की कीमती करीब 85 हजार रूपये आंकी गई है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को पुरानी सिंधी कालोनी में दो व्यक्तियों के अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेण्डर से कार में गैस रिफलिंग करते मिले. पुलिस की कार्रवाई के दौरान अवैध गैस रिफलिंग करने वाला आरोपी मौके से फरार हो गया. पुलिस ने कार में रिफलिंग कराने वाले व्यक्ति को पकड़ लिया है. पुलिस को यह जानकारी मिली की बदमाश नाजिम खान स्थानीय निवासी है. नाजिम के खिलाफ पहले से ही तीन गैस रिफ्लिगं , मारपीट के आधा दर्जन अपराध दर्ज है. पुलिस देखकर वह मौके से भाग निकला. दूसरा व्यक्ति वाहन स्वामी, जो गैस रिफ्लिगं करा रहा था. उसे घेरा बंदी कर मौके पर पकड़ा गया. आरोपी ने अपना नाम मनोज पुरी उर्फ मोनू उम्र 35 साल निवासी सिंधी कालोनी का बताया. आरोपी मनोज अवैध रूप से कार मे घरेलू गैस सिलेण्डर से गैस रिफ्लिगं कर रहा था. पुलिस ने मौके एक सफेद रंग की कार, एक इण्डेन कम्पनी का गैस सिलेण्डर, एक गैस रिफलिंग उपकरण जप्त किये.
