ऑपरेशन रिंगटोन के अंतर्गत खोजे 85 गुम मोबाइल

सतना: मैहर पुलिस ने “ऑपरेशन रिंगटोन 2.0” चलाकर लोगों के गुम हुए 85 मोबाइल फोन ढूंढ निकाले। इन मोबाइल फोन की कुल कीमत करीब 14 लाख 35 हजार रुपए आंकी गई, जिन्हें पुलिस ने सोमवार को उनके असली मालिकों को वापस सौंप दिया।पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इन मोबाइलों को खोजने के लिए पोर्टल और तकनीकी संसाधनों का सहारा लिया गया। बरामद किए गए फोन में सैमसंग, वनप्लस, वीवो और ओप्पो जैसी नामी कंपनियों के महंगे हैंडसेट शामिल हैं।

पुलिस ने इन फोनों को सिर्फ मैहर ही नहीं, बल्कि दिल्ली, गुजरात, यूपी और मध्य प्रदेश के कई अन्य जिलों से ट्रेस किया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जब लोगों को उनके खोए हुए मोबाइल वापस मिले, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। लोगों ने मैहर पुलिस की इस कार्यप्रणाली की जमकर तारीफ की और आभार जताया।      एसपी ने थपथपाई पीठइस ब?ी कामयाबी पर पुलिस अधीक्षक श्री सिंह  ने साइबर सेल और पूरी टीम की पीठ थपथपाई। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने शानदार काम करने वाले पुलिसकर्मियों और स्टाफ को नकद पुरस्कार देने की भी घोषणा भी की

Next Post

1 मई से बदल जाएंगे LPG सिलेंडर बुकिंग के नियम? डिलीवरी सिस्टम में होगा बदलाव, कीमतों को लेकर क्या है नया अपडेट

Tue Apr 28 , 2026
आधार eKYC को लेकर भी सरकार ने नियम साफ कर दिए हैं। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए आधार बेस्ड वेरिफिकेशन जरूरी है। आइए सबकुछ विस्तार से जानते हैं। अगले महीने यानी की मई 2026 की शुरुआत के साथ ही घरेलू एलपीजी (LPG) सिलेंडर उपभोक्ताओं के लिए नए नियम […]

You May Like